Showing posts with label adhyapak. Show all posts
Showing posts with label adhyapak. Show all posts

शीर्षक : बच्चे भी कम नहीं

                 बच्चे भी कम नहीं 
हमारे स्कूल के अध्यापक ही कम नहीं बल्कि बच्चे भी बड़े शैतान हैं | एक दिन अध्यापक  जी संस्कृत पढ़ाने के लिए आये, जैसे ही उनका घंटा समाप्त हुआ और वह जाने लगे | तभी बच्चे शोर मचाकर अपनी - अपनी शीट बजाने लगे | अध्यापक जी ने कहा कि यदि तुम लोग इसी तरह से बदतमीजी करोगे तो मैं कक्षा में पढ़ाने  नहीं आऊंगा | चाहे तुम्हारा काम छूटे या न छूटे मैं तुम्हारी कक्षा में पढ़ाने के लिए नहीं आऊंगा | यह बात कान खोल कर सुन लो |
                                                 डेंजर स्कूल का एक छोटा - सा बच्चा ......
                                                                                                   नाम:  अक्षय कुमार  
                                                                                                    कक्षा : 8th
 

ड्रेस और यूनीफ़ॉर्म में अंतर....

ड्रेस और यूनीफ़ॉर्म में अंतर .....
हमारे कानपुर के प्रतिष्ठित सरकारी स्कूल में पंद्रह अगस्त २००९ के एक दिन पहले की बात है | विज्ञान के अध्यापक जी विज्ञान पढ़ा रहे थे , तभी नीचे ऑफिस से सन्देश आया कि कल पंद्रह अगस्त है इसलिए सभी छात्र अपनी-अपनी यूनीफ़ॉर्म साफ-सुथरा धुलकर और प्रेस करके तब पहनकर आएंगे | एक लड़के ने विज्ञान के अध्यापक जी से पूंछा कि सर कौन सी ड्रेस पहनकर आना है ? अध्यापक जी उस लड़के के पास गए और उसके गाल पर खींचकर एक थप्पड़ मारा ,फिर उसे बताया कि जो कपड़े, तुम घर में पहनते हो उसे ड्रेस कहते हैं और जो तुम स्कूल में पहनकर आते हो उसे यूनीफ़ॉर्म कहते हैं |
आदित्य, कक्षा ८, कानपुर
डेंजर स्कूल का एक छोटा सा बच्चा