Showing posts with label children. Show all posts
Showing posts with label children. Show all posts

अध्यापक को गुड मार्निंग बोला तो मिला थप्पड़

अध्यापक को गुड मार्निंग बोला तो मिला थप्पड़ 

 बात  2009 की है  हम सब बच्चे अपनी अपनी कक्षा में बैठे थे | पहला पीरियड शुरु हुआ हिंदी के  अध्यापक आये | तभी हम बच्चों में से एक बच्चे ने अध्यापक से कहा कि सर जी गुड मार्निंग| तभी  अध्यापक जी उसके पास आये और उसे पकड़ कर थप्पड़ -थप्पड़ मारा और कहा अंग्रेज चले गये पर  अंग्रेजी छोड़ गए | फिर सभी बच्चों से कहने लगे कि जब भी कोई आये तो उससे नमस्कार बोलो, प्रणाम करो और उनके  पैर छुओ यही हमारे भारत के  संस्कार है |  क्या हम सबको भारत में रह कर अंग्रेजी बोलना/ नहीं बोलना  चाहिए ? बोलना चाहिए | भारत अब वह भारत नहीं रहा जब शिक्षा के लिए गुरुकुल हुआ करते थे , लोग एक दुसरे को राम राम या नमस्कार करते थे , लोगों के प्रति प्रेम का भाव था अब वह  नहीं रहा क्योंकि भारत वही है पर यंहा के लोग बदल गए है, यंहा के रीति रिवाज , संस्कार , समाज ,बोलचाल ,रहन सहन , भाषा आदि सब कुछ  बदल गया है |
आदिकेशव , कक्षा -8
डेंजर स्कूल का एक छोटा सा बच्चा .....